Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

MSP से ज्यादा भाव पर हो रही मूंग-उड़द की खरीदी, मध्यप्रदेश के किसानों को मिल रहा बेहतर मुनाफा

25 जुलाई 2025, भोपाल: MSP से ज्यादा भाव पर हो रही मूंग-उड़द की खरीदी, मध्यप्रदेश के किसानों को मिल रहा बेहतर मुनाफा – रबी विपणन वर्ष 2025-26 के तहत कटनी जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले के सभी उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है। अब तक जिले के सात खरीदी केंद्रों पर 743 किसानों से कुल 1873 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी हो चुकी है। वहीं, उड़द की बात करें तो 126 किसानों ने अब तक 163 मीट्रिक टन उड़द बेची है।

बाजार से ज्यादा दाम दे रही सरकार

सरकार इस बार किसानों को मंडी दर से ज्यादा दाम पर उनकी उपज खरीद रही है। मूंग के लिए समर्थन मूल्य ₹8,682 प्रति क्विंटल और उड़द के लिए ₹7,400 प्रति क्विंटल तय किया गया है। जबकि कृषि उपज मंडी सचिव के मुताबिक, अभी मंडियों में उड़द का बाजार भाव ₹6,600 और मूंग का ₹7,700 प्रति क्विंटल है। यानी MSP पर बेचने से किसानों को ज़्यादा लाभ हो रहा है।

कलेक्टर ले रहे नियमित फीडबैक

समय-सीमा बैठकों में कलेक्टर श्री यादव ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कृषि विभाग और सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि पंजीकृत किसानों को उपार्जन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही, किसानों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी जाएं और समाधान भी कराया जाए। इसके लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की भी सहायता ली जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इन केंद्रों पर हो रही खरीदी

जिले में मूंग और उड़द के लिए 7 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

1. कटनी तहसील: रूचि वेयरहाउस, इंद्रा नगर रीठी रोड
2. कटनी नगर: हिन्द एनर्जी एंड कोल बे इंडिया लिमिटेड
3. स्लीमनाबाद तहसील: भोला राम वेयरहाउस-55
4. ढीमरखेड़ा तहसील: मंडी प्रांगण पान उमरिया
5. शिवराजिया तहसील: वेयरहाउस-123
6. बहोरीबंद तहसील: सरस्वती वेयरहाउस-91 नीमखेड़ा
7. विजयराघवगढ़ तहसील: आदर्श समृद्धि वेयरहाउस

भुगतान सीधे आधार लिंक खाते में

किसान को समर्थन मूल्य पर उपज बेचने का भुगतान उसके आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। यदि किसी कारण से आधार लिंक खाते में भुगतान नहीं हो पाता है, तो पंजीयन के समय दिए गए बैंक खाते में रकम ट्रांसफर की जाएगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com