Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा में मूंग सिंचाई: नहर संचालन हेतु ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी

09 अप्रैल 2026, हरदा: हरदा में मूंग सिंचाई: नहर संचालन हेतु ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी –  कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सुश्री सोनम वाजपेयी ने मूंग सिंचाई के लिये पानी की पर्याप्त उपलब्धता हेतु 7 अप्रैल से 36 घंटे की ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी किया है।

जारी कार्यक्रम अनुसार 7 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से 9 अप्रैल गुरूवार को सुबह 8 बजे तक रहटाखुर्द, दिनकरपुरा व बूंदड़ा उपशाखा नहरें बंद रहेंगी। इसी प्रकार 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 10 अप्रैल शुक्रवार रात्रि 8 बजे तक छिदगांव, कनगांव, भीलगांव व कुकरावद उपशाखा बंद रहेंगी। इसके अलावा 10 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से 12 अप्रैल को सुबह 8 बजे तक आलमपुर व सामरधा उपशाखा तथा 12 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 13 अप्रैल को रात्रि 8 बजे तक खिड़की व सौंताड़ा उपशाखा बंद रहेगी।

सुश्री वाजपेयी ने बताया कि बिना अनुमति एवं अग्रिम राशि जमा किये बगैर सिंचाई पंप नहीं चलाए जा सकेंगे। ट्रेक्टर चलित एवं 10 एच.पी. से अधिक क्षमता के पंप नहीं चलेंगे। डिफाल्टर किसानों के द्वारा सिंचाई राजस्व राशि जमा न करने की स्थिति में सायफन व पंप बंद करने की कार्यवाही की जाएगी। पानी की आवक एवं आवश्यकता को देखते हुए बड़ी उपशाखाओं में ओसरा बंदी कार्यक्रम में बदलाव कार्यपालन यंत्री द्वारा किया जा सकेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें