State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्यप्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के आसार

Share

23 जून 2023, भोपाल: मध्यप्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के आसार – मध्यप्रदेश में गर्मी की मार से परेशान लोगों को राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रदेश के अंदर मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज हवांए चली हैं। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दस्तक देगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर ,चंबल, सागर, और भोपाल संभाग के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

पश्चिमी मध्यप्रदेश के अधिकांश स्थानों में 19 और 20 जून को बारिश हो सकती हैं। वहीं बिपरजॉय तूफान का असर प्रदेश के भोपाल, उज्जैन व ग्वालियर संभाग में देखने को मिलेगा।

तापमान में हुई गिरावट

गुजरात में आये बिपरजॉय तूफान का प्रभाव मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा हैं। इसके कारण प्रदेश में तेज हवा चल रही हैं। साथ ही मौसम के तापमान में गिरावट भी देखी गई हैं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं बारिश  होने की भी आशंका हैं।

मध्यप्रदेश में जल्द देगा मानसून दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार मानसून अपनी सही दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। अगर मौसम ऐसे ही आगे बढ़ता रहा तो पूरे मध्यप्रदेश के अंदर 25 जून तक मानसून आ जायेगा। मानसून धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के हिस्सों में आगे बढ़ रहा हैं। वहीं मध्यप्रदेश में 19 और 20 जून को प्री मानसून बारिश हो सकती हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements