मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा संभावित
22 सितंबर 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा संभावित – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर , रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं -कहीं; वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष संभाग के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 22 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -6 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -2 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -10 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – देवरी- सागर 60.3, हट्टा 49.4, कोतमा 41.0, गैरतगंज 38.6, परासिया 37.2, बटिया गढ़ 36.0, चाचौड़ा 34.0, गंज बासौदा 33.4, बेगमगंज 32.8, उदयपुरा 31.0, देव नगर 30.0, तेन्दुखेड़ा- दमोह 28.4, रायपुरा 28.3, गुलाबगंज 27.0, जुन्नार देव 26.6, जबेरा 26.0, तेन्दु खेड़ा- नरसिंहपुर 25.0, बदरवास 25.0, कु रवाई 24.2, बैरसिया 23.1, शाहनगर 21.4, कोलार 20.4, अमानगंज 18.2, कुंभराज 18.0, सुल्तान पुर 18.0, जयतपुर 18.0, सोहागपुर: 18.0, पठारी 17.1, जैसीनगर 16.3, भीमपुर 16.0, मानपुर 15.8, बिरसा 15.2, सागर 14.4, चिचोली 14.0, रहली 13.3, बक्स्वाहा 13.0, बाड़ी 12.5, मंडला 12.4, गढ़ाकोटा 12.4, बीना 12.2, आष्टा 12.0, मझौली 12.0, मोहखेड़ 11.4, बैहर 10.3, गुन्नौर 10.2, भाभरा 10.0, उदयनगर 10.0, बकाल 10.0, चन्नौड़ी 10.0, बुढार: 10.0, सारंगपुर 9.8, बरघाट 9.2, खुरई 9.0, नसरुल्ला गंज 9.0, बिजुरी 8.2, बड़वारा 8.0, जैतपुर: 8.0, रीवा-शहर 7.6, गुना 7.2, नागौद 7.0, देवरी-रायसेन 6.8, सिंगरौली 6.6, सरई 6.2, बिछुआ 6.0, बिलहरी 6.0, खालवा 6.0, रहटगढ़ 6.0, बैतूल 5.8, बमोरी 5.6, गौहरगंज 5.6, अशोकनगर 5.0, रीवा-हुजूर 5.0, शाहगढ़ 5.0, ब्योहारी 5.0, सोहागपुर-शहडोल 5.0, कालापीपल 5.0, चुरहट 5.0, मालथौन 4.3, केसली 4.1, चंदेरी 4.0, बागली 4.0, राघौगढ़ 4.0, कटनी 4.0, पचमढ़ी 4.० और बांदा में 4.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा जैसलमेर, नागौर, सीकर, रोहतक, पटियाला , गुरदासपुर से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा – चंडीगढ़ -दिल्ली के शेष भागों, राजस्थान के कुछ और भागों और सौराष्ट्र व कच्छ , जम्मू -कश्मीर , हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से इसके और आगे वापस लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। अवदाब ( डिप्रेशन ), पश्चिम -मध्य और उससे लगे उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके पश्चिम -उत्तर -पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम – मध्य और उससे लगे उत्तर- पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन ) में तीव्र होने की बहुत संभावना है। ट्रफ अब कर्नाटक और तटीय अन्धतप्रदेश से होते हुए दक्षिण -पूर्व अरब सागर से लेकर पश्चिम -मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने अवदाब से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक विस्तृत है। पश्चिमी विक्षोभ , जम्मू और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में अब मध्य क्षोभ मंडल की पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में गुजर रहा है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं -कहीं , वहीं नर्मदापुरम, बैतूल, सिंगरौली , सीधी, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने की भी संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


