Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव, आज कई जिलों में भारी बारिश-बिजली का खतरा; IMD ने जारी किया अलर्ट

27 अगस्त 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव, आज कई जिलों में भारी बारिश-बिजली का खतरा; IMD ने जारी किया अलर्ट – मध्यप्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के कई संभागों में बारिश दर्ज की गई है। इंदौर संभाग के अधिकतर जिलों, भोपाल और उज्जैन संभागों के कई स्थानों, साथ ही नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा देखी गई। अन्य संभागों में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहा।

तापमान में भी बदलाव दर्ज किया गया है। ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में 2.3°C से 3.5°C तक की वृद्धि हुई, वहीं रीवा संभाग में यह 4.3°C तक बढ़ा। इसके विपरीत भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.6°C से 2.7°C तक कम रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं देखा गया, सिवाय इंदौर संभाग के जहां यह सामान्य से 1.6°C कम और शहडोल में 2.8°C अधिक दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.7°C (पृथ्वीपुर, निवाड़ी) और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8°C (खरगौन) दर्ज किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसमी परिस्थितियाँ (सिनॉप्टिक कंडीशन्स)

निम्न दबाव क्षेत्र: ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम भाग में सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक है और दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका है। यह अगले 2 दिनों में और सक्रिय हो सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण: दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्व राजस्थान पर सक्रिय है — 5.8 किमी की ऊंचाई पर।

मानसून ट्रफ: 
सतह से 1.5 किमी की ऊँचाई पर गंगानगर, सिरसा, आगरा, बांदा, सीधी, संबलपुर होते हुए ओडिशा तट तक फैली हुई है, जो बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ती है।

पश्चिमी विक्षोभ: मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में 5.8 किमी की ऊँचाई पर 28° उत्तर अक्षांश और 70° पूव्रदेशांतर में स्थित है।

इस जिले में 38 मिमी तक गिरा पानी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर अलीराजपुर: 38.0 मिमी, कोलार: 37.8 मिमी , कटीवाड़ा, जावद: 37.0 मिमी , सिंगरौली: 35.8 मिमी , भानपुरा: 30.4 मिमी सैलाना: 26.0 मिमी बाग: 25.0 मिमी, मनावर: 24.0 मिमी, चिचिंगी: 22.0 मिमी, पानसेमल: 21.0 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा कई जिलों में 10 से 20 मिमी के बीच वर्षा दर्ज की गई।

मौसम पूर्वानुमान: अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्ना आदि जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com