Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का हुआ शुभारंभ

06 अक्टूबर 2025, बड़वानी: दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का हुआ शुभारंभ – पशुपालन एवं डेयरी विभाग म.प्र. शासन द्वारा 02 अक्टूबर 2025 से 09 अक्टूबर 2025 तक पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन  बढ़ाने  के उद्देश्य से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का हुआ शुभारंभ किया गया।

 इस अभियान के तहत विभागीय अमले द्वारा जिले के सभी ग्रामों में ऐसे पशुपालक जिनके पास 10 या 10 से अधिक पशु है उनके घर जाकर भेंट दी जायेगी। जिसमें पशुपालक से सामान्य चर्चा के दौरान नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु के स्वास्थ्य के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर लाभ लेने के विषय में चर्चा की जाएगी एवं नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य के बारे में वीडियो भी पशुपालक को दिखाया जावेगा। इस अभियान में विभागीय अमले के साथ साथ मैत्री गौ सेवक भी घर घर जाकर भेंट देंगे जिले में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं मैत्री गोसेवक मिलकर लगभग 200 लोग इस अभियान में कार्य करेंगे।

 इस अभियान में जिला स्तर पर जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी एवं विकासखण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ग्रामों में भ्रमण कर मॉनिटरिंग करेंगे। इस अभियान में सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण भी जिला कलेक्टर द्वारा अनुमोदित रूट चार्ट अनुसार ग्रामों में भ्रमण करेंगे।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें