राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

MIDH योजना: बड़ी नर्सरी लगाने पर मिलेगा 12 लाख रुपये तक का अनुदान, 13 अगस्त तक करें आवेदन

01 अगस्त 2026, भोपाल: MIDH योजना: बड़ी नर्सरी लगाने पर मिलेगा 12 लाख रुपये तक का अनुदान, 13 अगस्त तक करें आवेदन – मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के तहत एक से दो हेक्टेयर निजी क्षेत्र में बड़ी नर्सरी की स्थापना के लिए अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी। विभाग के सहायक संचालक जगदीश मुजाल्दा ने बताया कि इस घटक के अंतर्गत अधिकतम 30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की अनुमत लागत पर 40 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना बैंक आधारित होगी तथा हितग्राही को बैंक से ऋण स्वीकृत होने पर ही ऋण संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। योजना का क्रियान्वयन एमआईडीएच (Mission for Integrated Horticulture Development) की गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक कृषक एवं उद्यमी 13 अगस्त 2026 तक सहायक कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 126-127 में कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

 आवेदन के साथ विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR), बैंक एप्रेजल रिपोर्ट, बैंक ऋण स्वीकृति पत्र, भूमि संबंधी दस्तावेज एवं नर्सरी स्थल के फोटो, पूर्व में केंद्र या राज्य सरकार से अनुदान प्राप्त नहीं करने संबंधी 100 रुपये के स्टाम्प पर घोषणा पत्र तथा एमआईडीएच दिशा-निर्देशों के अनुरूप परियोजना क्रियान्वयन संबंधी घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture