राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा प्रदेश में चलाया जा रहा है मानसिक स्वच्छता अभियान

05 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा प्रदेश में चलाया जा रहा है मानसिक स्वच्छता अभियान – मध्यप्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों और हिंसा की रोकथाम के उद्देश्य से “मैं हूँ अभिमन्यु” नामक अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का मकसद पुरुषों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने और लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करना है।

Advertisement1
Advertisement

यह अभियान 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में “सहयोग, सम्मान और समानता” की थीम पर चलाया जाएगा। इसमें नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्में, पोस्टर, और रैलियों जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य

इस अभियान का लक्ष्य बाल्यकाल से ही पुरुषों में महिलाओं के प्रति सम्मान और लैंगिक समानता की भावना पैदा करना है। अभियान के तहत, युवाओं को महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी और उन्हें उनके प्रति गरिमामय व्यवहार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, समाज में व्याप्त अश्लीलता और गलत धारणाओं को दूर करने पर जोर दिया जा रहा है।

अभियान के दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, और मैराथन दौड़ जैसी कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। प्रमुख स्थानों पर अभिमन्यु शुभंकर के कट-आउट लगाए गए हैं, जहां लोग सेल्फी ले सकते हैं। इस दौरान, लघु फिल्मों और पोस्टरों का डिजिटल प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

Advertisement8
Advertisement

अभियान के अंतर्गत समाज के उन व्यक्तियों और समूहों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने महिला अपराधों को रोकने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा, उन महिलाओं और पुरुषों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Advertisement8
Advertisement

महिला सुरक्षा शाखा की लघु फिल्में

महिला सुरक्षा शाखा द्वारा समाज में गिरते हुए पारिवारिक मूल्यों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए तीन लघु फिल्में बनाई गई हैं, जिनका प्रदर्शन विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों पर किया जा रहा है। इन फिल्मों के जरिए लोगों को महिलाओं और बालिकाओं के प्रति गरिमापूर्ण आचरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग के साथ-साथ स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल और युवा कल्याण, संस्कृति, ग्रामीण विकास, और महिला एवं बाल विकास विभाग का सहयोग लिया जा रहा है।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement