जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक देवास का सदस्यता अभियान जारी
15 अप्रैल 2026, देवास: जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक देवास का सदस्यता अभियान जारी – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित देवास ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित देवास द्वारा संचालित शून्य प्रतिशत ब्याज योजना अंतर्गत बैंक से संबद्ध समस्त 141 संस्थाओं द्वारा समस्त पात्र कृषक सदस्यों को रुपये 03 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है।
कृषक कल्याण वर्ष-2026 अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में अधिक से अधिक नवीन सदस्य बनाने के संदर्भ में 14 अप्रैल 2026 (डॉ बी.आर . अम्बेडकर जयंती) से 15 मई 2026 तक जिले के समस्त कृषक सदस्यों को शासन की लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
बैंक ने जिले के समस्त ऐसे पात्र कृषक सदस्य जिनके द्वारा साख सहकारी संस्था में सदस्यता प्राप्त नहीं की गई है, उनसे अनुरोध किया है कि अपने निकटतम बहुउद्देशीय प्राथमिक, कृषि साख सहकारी संस्थाओं के मुख्यालय में जाकर संस्था की सदस्यता प्राप्त करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उन्हे शासन की समस्त योजनाओं का लाभ दिया जा सकें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

