Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना पर बड़वाह में बैठक संपन्न

09 अक्टूबर 2025, खरगोन: सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना पर बड़वाह में बैठक संपन्न –  बड़वाह एसडीएम एवं भारसाधक अधिकारी श्री सत्यनारायण दर्रो की अध्यक्षता में गत दिनों  कृषक भवन मंडी बड़वाह में सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बीएस सेंगर द्वारा उपस्थित कृषकों, व्यापारियों तथा सहकारी संस्थाओं (मार्केटिंग सोसायटी) के कर्मचारियों को भावांतर भुगतान योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यदि किसान की उपज का विक्रय मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)से कम परंतु राज्य के औसत मॉडल प्राइस से अधिक है, तो किसान को MSP तथा विक्रय मूल्य के मध्य का भावांतर भुगतान किया जाएगा। उदाहरण के लिए यदि MSP 5328 रुपये, विक्रय मूल्य 4700 रुपये तथा मॉडल भाव 4600 रुपये हो, तो देय राशि 628 रुपये होगी। इस प्रकार किसान को मंडी में 4700 रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा 628 रुपये भावांतर राशि प्राप्त होकर कुल 5328 रुपये का लाभ मिलेगा। भावांतर भुगतान योजना का पंजीयन 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक मार्केटिंग संस्थाओं एवं किसान एप के माध्यम से किया जा सकेगा। भावांतर योजना की अवधि 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक शासन द्वारा निर्धारित की गई है।किसानों से अपील की गई कि वे समय पर पंजीयन कराकर निर्धारित अवधि में सोयाबीन का विक्रय कर योजना का लाभ प्राप्त करें।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री महेश गुर्जर, श्री रेवाराम भायड़िया, केवलराम चौधरी, झंवर सिंह पंवार, श्री नाजिम खॉं, श्री लखनलाल भायड़िया, प्रभु चौहान, आनंदराम चौधरी, श्री महिपाल सिंह, सदाशिव, ओमप्रकाश रांडवा, अजय सिंह निकुम, आनंदराम जगाती समेत अनेक किसान संगठन के पदाधिकारी एवं मंडी सचिव सनावद श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।  आभार मंडी सचिव श्री योगेश बर्वे द्वारा व्यक्त किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें