Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

जिला पशु कल्याण समिति खंडवा की बैठक संपन्न

08 सितम्बर 2025, खंडवा: जिला पशु कल्याण समिति खंडवा की बैठक संपन्न – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में  गत दिनों कलेक्टर सभागृह में जिला पशु कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपसंचालक डॉ. हेमंत शाह, अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. ए.के. पटेरिया पशु चिकित्सा सेवायें, कार्यपालन यंत्री पी.डब्ल्यू.डी. श्री नरेन्द्र सिंह मंडलोई, सहायक आयुक्त नगर निगम श्री सचिन सिटोले, अध्यक्ष जिला कृषि स्थायी समिति श्री जितेन्द्र भाटे एवं पंधाना विधायक प्रतिनिधि श्री कुशवाह उपस्थित थे।

बैठक में जिले की पशु चिकित्सा संस्थाओं के रखरखाव हेतु फर्नीचर एवं कोल्ड चेन मेंटेन करने के लिए फ्रिज क्रय की स्वीकृति प्रदान की गई। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि जिले में संचालित चलित पशु चिकित्सा सेवा 1962 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, तथा इस सुविधा के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले पशुओं की संख्या में भी वृद्धि की जाए।  कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि चलित पशु चिकित्सा वाहन जब भी ग्रामों में चिकित्सा हेतु जाए तो अन्य रोगी पशुओं का भी इलाज करें, और प्रत्येक वाहन को प्रतिदिन कम से कम 10 पशुओं का उपचार का लक्ष्य दिया जाए।

बैठक में जिला स्तरीय संस्था पॉली क्लिनिक खंडवा के  कैम्पस  में शेड निर्माण एवं पेवर ब्लॉक की स्वीकृति प्रदान की गई। शासन के द्वारा सभी कार्य ऑनलाइन पोर्टल पर होने के कारण कार्यालय एवं चिकित्सालय में बेहतर कार्य की सुविधा की दृष्टि से कम्प्यूटर प्रिंटर के रखरखाव इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए भी बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा जिला स्तरीय पशु चिकित्सालय में मॉनिटरिंग हेतु सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला पशु कल्याण समिति की आय बढ़ाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें