राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा में  कृषि, बैंक, नाबार्ड एवं बीमा कंपनी अधिकारियों की बैठक आयोजित

23 जुलाई 2026, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा में  कृषि, बैंक, नाबार्ड एवं बीमा कंपनी अधिकारियों की बैठक आयोजित –  कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार बुधवार को कार्यालय उप संचालक कृषि के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा कराने के उद्देश्य से कृषि, बैंक, नाबार्ड एवं बीमा कंपनी के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (AIC) भोपाल से प्रशासनिक अधिकारी श्री परिमल मनवर विशेष रूप से उपस्थित थे। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए किसानों का अधिकाधिक फसल बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में वर्तमान तिथि तक बीमित ऋणी एवं अऋणी किसानों की बैंकवार एवं विकासखंडवार समीक्षा भी की गई।

इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों से सभी अधिकारियों को अवगत कराया गया। बैठक में उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ के साथ जिला प्रबंधक नाबार्ड श्रीमती श्वेता सिंह, बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि, विकासखंड प्रतिनिधि तथा अनुविभागीय कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture