राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ में कृषि एवं संबद्ध विभागों की बैठक आयोजित

20 अप्रैल 2026, झाबुआझाबुआ में कृषि एवं संबद्ध विभागों की बैठक आयोजित – जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की बैठक कार्यालय कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिले की भौगोलिक परिस्थिति एवं कृषि के लिए आवश्यक संसाधन तथा जिले आधारभूत जानकारी से अवगत होते हुए उपस्थित कृषि एवं संबद्ध विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों में संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु एक निश्चित रणनीति तैयार करे ताकि समय सीमा में प्रदत्त लक्ष्यों की पूर्ति की जा सके। शासन की कृषक कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का मैदानी स्तर तक प्रचार-प्रसार सघन रूप से किया जाए ताकि जिले के सीमांत एवं छोटे कृषकों को स्वावलंबी बनाया जा सके। बैठक के दौरान जिले के किसानों को नवीन और उन्नत तकनीक के साथ नवाचारो से लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, जैविक रीति से तैयार उपज का आमजन को लाभ सुलभ कराने और कृषकों को उनकी उपज का बेहतर दाम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाजार उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये।

किसानों को आगामी खरीफ मौसम में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उर्वरक वितरण की नवीन प्रक्रिया ई टोकन के बारे में किसानों को जागरूक करने के साथ इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक रणनीतिक कार्ययोजना तैयार करें ताकि अगामी सीजन हेतु कृषको की मांग अनुसार गुणवत्तायुक्त कृषि आदान सामग्री खाद, बीज, कीटनाशक दवा आदि प्राप्त हो सके। इस हेतु समय पर कृषि आदान सामग्री के नमूना लेकर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला को भेजने तथा गुण दोष के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। नरवाई प्रबंधन हेतु हार्वेस्टर में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम से संयोजित हो जिससे पराली कटर मशीन का उपयोग किया जाए तथा जे फार्म का किसानों के मध्य पर्याप्त प्रचार प्रसार कराने के साथ कृषि यंत्रों को बढ़ावा देने के निर्देश दिये।

कृषि विभाग अंतर्गत संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई, मिट्टी नमूनो का समय पर एकत्रीकरण कर नमूनों का समयावधि में विश्लेषण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को समय पर उपलब्ध कराया जावे तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अनुशंसित मात्रा अनुसार उर्वरक उपयोग की सलाह देने के निर्देश दिए। जिले में फसलों की जैव संवर्धित उन्नत किस्मों को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य योजना बनाया जाने पर जोर दिया गया ताकि जिले वासियों को पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सुलभ होकर कुपोषण को नियंत्रित किया जा सके। कलेक्टर डॉ. भरसट ने बैठक के दौरान जिले में जल संवर्धन के कार्यों को विशेष रूप से बढ़ावा देने तथा कृषिगत उद्यमिता से संबंधित कार्यों से स्वयं सहायता समूह को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उद्यानिकी करने वाले किसानों के मध्य उद्यमिता को बढ़ावा दिए जाने हेतु पीएमएफएमई योजना अंतर्गत प्रदत्त लक्ष्यो की पूर्ति हेतु क्लस्टर में समूह को योजना से लाभान्वित कराने हेतु बैंकों से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों के निराकरण कराया जाने के निर्देश दिए।

पशुपालन विभाग को दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिये जाने हेतु जोर दिया गया साथ ही मुख्यमंत्री गौ शालाओ की समितियों से सम्पर्क स्थापित कर आचार्य विद्यासागर योजना से जोड़े जाने के निर्देश दिये गये। गौशाला के सुदृढ़ीकरण और विकास की आवश्यकता पर बल दिया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का मिल्क रूट वाले क्षेत्रों में अक्रियाशील समिति के स्थान पर दुग्ध उत्पादन को बढावा देने, क्षीर सागर योजना क्रियान्वयन हेतु विशेष प्रचार प्रसार कर कृषकों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिये साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड का प्रदत्त लक्ष्य का समय सीमा में पूर्ति कराने पर जोर दिया गया।

मत्स्य पालन विभाग को मछली पालन क्षेत्र अंतर्गत उत्पादन, विपणन, मूल्य संवर्धन इत्यादि गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाने के साथ साथ मनरेगा, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग से तालाबों की सूची प्राप्त कर 12 माह पानी रहने वाले तालाब का चिन्हांकन किया जाकर मछली पालन की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गये। योजनाओं अंतर्गत लक्ष्य की पूर्ति कराये जाने के निर्देश दिये।
कृषि अभियांत्रिकी विभाग अंतर्गत जिले में उपलब्ध समस्त कृषि यंत्रो को आम किसानों को किराये पर सुगमता से सुलभ कराने के लिये जे फार्म एप सुविधा के प्रचार प्रसार किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

बैठक में सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय सिंह मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश बडोले, उप संचालक कृषि श्री एन. एस. रावत, परियोजना संचालक आत्मा श्री जी.एस. त्रिवेदी, उपायुक्त सहकारिता डी.सी. भिडे , उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. दिवाकर, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री संजय पाटिल, नागरिक आपूर्ति निगम श्री अमित गॉड, प्रतिनिधि उ‌द्यानिकी बी.एस. चौहान, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के सी.ई.ओ. ए. के. खान, कृषि अभियांत्रिकी डिन्डोर एवं मत्स्य पालन विभाग कैलाश मुवेल, कृषि से संबंद्ध विभागों उ‌द्यानिकी, सहकारिता, आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements