राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना में उपार्जन कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

28 अप्रैल 2026, पांढुर्नापांढुर्ना में उपार्जन कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित – जिले में गेहूं उपार्जन कार्य को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 27 अप्रैल को उपार्जन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में DSO, तीनों खरीदी केंद्रों के समिति प्रबंधक, नोडल ऑफिसर एवं ऑपरेटर के साथ-साथ जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक उपस्थित रहे। इस दौरान उपार्जन कार्य की वर्तमान स्थिति, व्यवस्थाओं और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 18 किसानों के द्वारा 677 क्विंटल गेहूं का विक्रय किया जा चुका है। यह प्रगति संतोषजनक मानी गई, साथ ही इसे और गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान तीनों केंद्रों के खरीदी प्रभारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करें, रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता रखें तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और समयबद्ध भुगतान की व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा ने कहा कि उपार्जन कार्य शासन की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाएं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements