Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

गेंदे की खेती से चमकी देवास जिले के चंदेल की किस्मत

03 अक्टूबर 2024, देवास: गेंदे की खेती से चमकी देवास जिले के चंदेल की किस्मत – केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा है कि कृषि का लाभ का धंधा बने। इसके लिए शासन द्वारा किसान हितैषी कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर कृषक फसलों का उत्पादन अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। किसानों की अच्छी आय होने से कृषक आर्थिक तौर पर भी सुदृढ़ हो रहे हैं। इन्हीं किसानों में देवास विकासखण्ड के ग्राम आनंदपुर डुंगरिया निवासी कृषक श्री मेहरबान सिंह चंदेल हैं, जिन्होंने उद्यानिकी विभाग महत्ती की पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना का लाभ लिया है।

कृषक श्री मेहरबानसिंह चंदेल ने बताया कि वे विगत 10-11 वर्षों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ पुष्प की खेती कर रहे हैं। इसी बीच वे उद्यानिकी विभाग से जुड़े तथा उन्होंने विभाग की पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना में पंजीयन कराया। इसके पश्चात उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में 01 बीघा जमीन में पुष्प (गेंदा) लगाया है। यह गेंदे की फसल 65-70 दिवस में आ जाती है। वे बताते हैं कि पुष्प (गेंदा) की फसल को लगाने से अन्य फसलों की तुलना में लागत बहुत कम लगती है, वर्तमान में 01 बीघा में गेंदा फसल से लगभग 80-90 हजार तक अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। वे बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्यानिकी की नवीन तकनीक से खेती कर रहे हैं। कृषक श्री मेहरबान सिंह चंदेल किसान हितैषी योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com