Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य पालन को आय का अतिरिक्त जरिया बनाएं – कलेक्टर मंडला

12 जून 2026, मंडला: मत्स्य पालन को आय का अतिरिक्त जरिया बनाएं – कलेक्टर मंडला – कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मत्स्य पालन को ग्रामीणों की आय का सशक्त अतिरिक्त स्त्रोत बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध तालाबों एवं अन्य जल संसाधनों का चिन्हांकन कर उनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को बायो फ्लॉक तकनीक एवं आधुनिक मत्स्य पालन गतिविधियों से जोड़ा जाए।

बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने जिले में उपलब्ध जल संसाधनों, मत्स्य उत्पादन, मत्स्य पालन योजनाओं तथा विभागीय गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में मत्स्य निरीक्षक श्री प्रयागराज वैद्य द्वारा विकासखंड मवई एवं निवास में बायो फ्लॉक इकाइयों की स्थापना के लिए क्रमशः 31 एवं 8 प्रकरण तैयार किए गए हैं। इन क्षेत्रों के लोग इस गतिविधि से जुड़ने के लिए उत्साहपूर्वक आगे आ रहे हैं। कलेक्टर श्री धोटे ने श्री वैद्य के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा अन्य अधिकारियों को भी इसी प्रकार सक्रियता और नवाचार के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

विभागीय समीक्षा के दौरान मत्स्य निरीक्षक श्री सुनील कुमार उइके अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सके तथा संतोषप्रद जवाब भी नहीं दे पाए। इस पर कलेक्टर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें, लोगों से संवाद स्थापित करें और उन्हें मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों से जोड़ने का कार्य करें।
कलेक्टर श्री धोटे ने जिले के बैकवाटर क्षेत्रों में केज कल्चर को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों के विस्तार से मत्स्य उत्पादन बढ़ेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा मछुआ समुदाय की आय में वृद्धि होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture