Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जागरूक करें

05 जून 2025, उज्जैन: कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जागरूक करें – जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने  गत दिनों समयावधि पत्रों की समीक्षा विक्रमादित्य संकुल भवन के कलेक्टर कार्यालय सभागृह में की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने कलेक्टर श्री  रोशन  कुमार सिंह के निर्देशानुसार सिंहस्थ के कार्यों के प्रस्तावों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संदीप शिवा एवं सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में किसान कल्याण विभाग को विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने और शासन की योजनाओं के संबंध में कृषकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में स्कूल चालू होने से पहले स्कूल बसों के फिटनेस जांच करने के निर्देश भी आरटीओ को दिए गए।मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के निर्देश दिए गए।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com