Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

संभाग में रबी के लिए खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था करें: श्री सिंह

कृषि विभाग की समीक्षा

01 अक्टूबर 2024, भोपाल: संभाग में रबी के लिए खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था करें: श्री सिंह – प्रदेश एवं संभाग में पर्याप्त वर्षा को देखते हुए रबी के लिए माइक्रो प्लान बनाकर मांग अनुसार खाद-बीज की व्यवस्था करें, यह निर्देश भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने कृषि विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा एवं राजगढ़ कलेक्टर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मृदा परीक्षण के प्रति जागरुक करने के साथ-साथ संतुलित उर्वरक उपयोग करने की सलाद दें।

बैठक में संयुक्त संचालक कृषि श्री बी. एल. बिलैया ने बताया कि संभाग की गेहूं, चना, मसूर, धान, सोयाबीन की उत्पादकता राज्य में सबसे अधिक है। इस वर्ष अधिक वर्षा की स्थिति को देखते हुए समय पर फसल कटाई की किसानों को समझाइश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी रबी सीजन में अधिक पानी की उपलब्धता को देखते हुए नवीनतम किस्मों के उन्नत बीजों का उपयोग करने किसानों को प्रेरित किया जाएगा। अधिक पानी से रबी सीजन में बुआई का रकया बढ़ना निश्चित है। इसके लिए अग्रिम भंडारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। श्री बिलैया ने बताया कि उर्वरक पूर्ति हेतु संभाग में 37 डबल लाक, 546 सहकारी समितियां, 1019 निजी विक्रेताओं के माध्यम से कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। जिलों में गुणवत्तापूर्ण उर्वरक की पर्याप्त व्यवस्था हो इसके लिए साताहिक कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। गुण नियंत्रण की समीक्षा के दौरान जिले में लक्ष्य पूर्ति के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त संचालक ने बताया कि संभाग में खरीफ फसलों के उपार्जन के लिए पंजीकरण कराए जा रहे हैं। किसानों को मिट्टी परीक्षण की व्यवस्था सुगम बनाने के लिए 22 नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला बनकर तैयार हैं आगामी निर्देश अनुसार इनको प्रारंभ किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com