Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को बड़ी राहत: अब शनिवार को भी होगी समर्थन मूल्य पर चना-सरसों की खरीदी

15 मई 2026, भोपाल: किसानों को बड़ी राहत: अब शनिवार को भी होगी समर्थन मूल्य पर चना-सरसों की खरीदी – मध्य प्रदेश शासन ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए अब शनिवार को भी समर्थन मूल्य पर चना एवं सरसों की खरीदी करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। अब तक समर्थन मूल्य पर चना एवं सरसों खरीदी योजना अंतर्गत खरीदी केंद्रों पर सप्ताह में केवल पांच दिन, सोमवार से शुक्रवार तक ही खरीदी की जाती थी।

किसानों की सुविधा एवं उपज विक्रय प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से शासन ने खरीदी अवधि बढ़ाकर सप्ताह में छह दिन करने का निर्णय लिया है।

नई व्यवस्था के अनुसार अब सोमवार से शनिवार तक समर्थन मूल्य पर चना एवं सरसों की खरीदी की जाएगी। शासन के इस निर्णय से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा तथा खरीदी केंद्रों पर भीड़ कम होने में मदद मिलेगी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से निर्धारित स्लॉट एवं समयानुसार खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज विक्रय करने की अपील की है, ताकि खरीदी कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultu

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें