Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मैहर की कृषि विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

01 मई 2025, मैहर: मैहर की कृषि विभाग की टीम ने किया निरीक्षण – कलेक्टर मैहर रानी बाटड निर्देशन में  गत दिनों  उप  संचालक  कृषि  द्वारा उपार्जन केन्द्र एवं ग्रीष्मकालीन फसलों के अवलोकन के लिए विकासखण्ड रामनगर का भ्रमण किया गया।

ग्राम मिरगौती (चंदवार) में महर्षि मार्कण्डेय वेयर हाउस में संचालित सेवा सहकारी समिति मसमासी कला में सरसों  , मसूर, चना एवं गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें फसल की खरीदी, नमी, कांटों का परीक्षण तथा कृषकों से संवाद किया गया तथा उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 178.50 क्विं0 सरसो, 465.00 क्विंटल मसूर तथा 3740.00 क्विंटल गेहूं की खरीदी पाई गई। कृषकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस संबंध में समिति प्रबंधक को निर्देशित किया गया।

ग्राम गुढ़वा विकासखण्ड रामनगर में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल का अवलोकन किया गया। बाणसागर डूब क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन उड़द एवं मूंग की फसल काफी वृहद क्षेत्र में बोई जाती है। किन्तु डूब क्षेत्र का रकबा होने के कारण उसे पंजीकृत नहीं किया जाता है। फसल की स्थिति काफी अच्छी पाई गई। कृषकों से चर्चा के दौरान स्थानीय कृषक ग्रीष्मकालीन फसलों से काफी संतुष्ट नजर  आए  हैं। उप संचालक कृषि द्वारा कृषकों को नरवाई प्रबंधन एवं उससे होने वाले लाभ पर भी चर्चा की गई। शासन द्वारा हैप्पी सीडर/सुपर सीडर से बोनी करने पर प्राप्त होने वाले लाभ से कृषकों को अवगत कराया गया तथा नरवाई जलाने पर की जाने वाली कार्यवाही अर्थदण्ड की जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सेवा सहकारी समिति विपणन संघ मर्यादित देवराज नगर का निरीक्षण भी किया गया और उर्वरक के अग्रिम भण्डारण वितरण की जानकारी प्राप्त की गई। भ्रमण के दौरान खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के जिला परामर्शदाता सुबोध कुमार जैन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रामनगर विष्णु कुमार त्रिपाठी, क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी संजय सिंह, मन्नू निमामा, संतोष खंगार, नितिन सिंह परिहार, एन0के0 द्विवेदी, प्रसून सिंह एवं कृषक लोकनाथ पटेल, संतोष कुमार, मंगलदीन, राजेश, आशीष सिंह उपस्थित  थे ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com