Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: बिजली हादसों से बचने की चेतावनी, हाईटेंशन लाइनों से दूर रखें फसल और घास

09 अप्रैल 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: बिजली हादसों से बचने की चेतावनी, हाईटेंशन लाइनों से दूर रखें फसल और घास – मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने किसानों और आम लोगों को बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति आगाह किया है। कंपनी ने सलाह दी है कि फसलों और घास की ढेरियों को हाईटेंशन लाइनों से दूर रखा जाए, क्योंकि मामूली लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए और इनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए। आंधी-तूफान में तार या खंभे टूटने की स्थिति में तुरंत टोल-फ्री नंबर 1912, उपाय ऐप या नजदीकी वितरण केंद्र पर सूचना देने की अपील की गई है। जमीन पर पड़े तारों को छूने या उनके ऊपर से गुजरने की कोशिश से बचने की सलाह दी गई है।

क्या हैं सावधानियां?

  • बारिश के दौरान बिजली के खंभों या स्टे वायर के पास पानी भरे क्षेत्रों से जल्दबाजी में न निकलें, क्योंकि करंट लीकेज का खतरा बढ़ जाता है।
  • मवेशियों को बिजली के खंभों या तारों से न बांधें। कपड़े सुखाने के लिए जीआई तार या रस्सी को सर्विस लाइन या खंभों से न जोड़ा जाए।
  • पान की दुकानों या लोहे की चादर वाली दुकानों में वायरिंग को पीवीसी पाइप के जरिए सुरक्षित करें। कटी-फटी तारों का इस्तेमाल न करें।
  • घर में लीकेज करंट की शिकायत होने पर तुरंत प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन से संपर्क करें।
  • खेतों में कांटेदार तारों की फेंसिंग को शॉर्ट करके कई जगह अर्थिंग कराएं, ताकि करंट का खतरा कम हो।

बिजली उपकरणों का सुरक्षित उपयोग जरूरी

कंपनी ने घरेलू बिजली उपकरणों, वायरिंग और स्विच को बच्चों की पहुंच से दूर रखने की सलाह दी है। स्वयं वायरिंग ठीक करने के बजाय अनुभवी इलेक्ट्रीशियन की मदद लेने को कहा गया है। साथ ही, बिजली चोरी के लिए तारों में कटिया डालना अपराध माना गया है। शादी या अन्य आयोजनों में अस्थायी कनेक्शन लेने और उच्च गुणवत्ता वाली केबल का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

विद्युत लाइनों के नीचे या ट्रांसफार्मर के पास भवन, दुकान, बैनर या ईंट भट्ठा बनाने से बचने को कहा गया है। किसानों से अपील की गई है कि फसल कटाई और गहाई के दौरान बिजली के तारों या खंभों के पास ढेर न लगाएं। खेतों में बिजली के लिए कटी-फटी डोरियों का इस्तेमाल भी खतरनाक हो सकता है।

कंपनी का कहना है कि बिजली से होने वाली दुर्घटनाएं जान-माल का नुकसान कर सकती हैं। सुरक्षित दूरी और सही उपकरणों का उपयोग करके इन हादसों को रोका जा सकता है। लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कंपनी ने कहा कि हर साल वायरिंग, फिटिंग और अर्थिंग की जांच कराना न भूलें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com