Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

असम में प्राकृतिक खेती को मिलेगा बूस्ट: केंद्र करेगा पूरी मदद- शिवराज सिंह चौहान

02 जुलाई 2024, नई दिल्ली: असम में प्राकृतिक खेती को मिलेगा बूस्ट: केंद्र करेगा पूरी मदद- शिवराज सिंह चौहान – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में असम के कृषि मंत्री श्री अतुल बोरा से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य असम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और राज्य के कृषि क्षेत्र की तीव्र प्रगति सुनिश्चित करना था।

श्री चौहान ने बैठक के दौरान बताया कि केंद्र सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में असम को हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी। बैठक में असम में मृदा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई), भंडारण क्षमता बढ़ाने, बागवानी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों और कृषि क्षेत्र का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। इसी के तहत केंद्र सरकार असम को क्षमता निर्माण कार्यशाला और प्रशिक्षण के आयोजन पर पूरा सहयोग प्रदान करती रहेगी।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री चौहान ने श्री अतुल बोरा से कृषि मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की और राज्य में फसल पश्चात प्रबंधन क्षमता को बढ़ाने और फसल के बाद होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की एमआईडीएच, पीएमकेएसवाई और पीएमएफएमई की योजनाओं के साथ समन्वय कर एआईएफ के अंतर्गत ड्राई स्टोरेज, कोल्ड स्टोरेज, प्रसंस्करण इकाईयों जैसे बुनियादी योजनाओं के साथ समन्वय करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने कहा, “असम के किसानों को केंद्र के स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करती रहेंगी।”

श्री चौहान ने केंद्र सरकार की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की नीति के बारे में बताया और कहा, “असम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के पर्याप्त अवसर हैं।”

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com