मध्यप्रदेश: सब्जी उत्पादन से चमकी किसान की किस्मत, अब सालाना कमा रहे 5 से 6 लाख रुपये
18 मई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: सब्जी उत्पादन से चमकी किसान की किस्मत, अब सालाना कमा रहे 5 से 6 लाख रुपये – मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के विकासखंड टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम सापौन खास निवासी कृषक टूडा कुशवाहा पिता कुन्जी कुशवाहा ने उद्यानिकी विभाग की सहायता से उन्नत खेती को अपनाकर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है। कृषक कुशवाहा ने वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) योजना के तहत 1.000 हेक्टेयर क्षेत्र में टमाटर, बैंगन, मिर्च, लौकी, करेला एवं अन्य सब्जियों की खेती की। योजना के अंतर्गत उन्हें विभाग से मार्गदर्शन एवं अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने पारंपरिक खेती की बजाय आधुनिक तकनीकों को अपनाया।
ज्ञातव्य है कि पूर्व में कृषक कृषक टूडा कुशवाहा पारंपरिक तरीकों से खेती करते थे, जिससे उत्पादन कम होता था और आय सीमित रहती थी। संसाधनों की कमी एवं तकनीकी जानकारी के अभाव में उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता था। उद्यानिकी विभाग के सहयोग से कृषक ने उन्नत बीज, आधुनिक सिंचाई पद्धति एवं वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग शुरू किया। इसके परिणामस्वरूप उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अब कृषक टमाटर, बैंगन, मिर्च, लौकी, करेला आदि फसलों का सफलतापूर्वक उत्पादन कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में कई गुना बढ़ोतरी हुई है।
योजना से पूर्व कृषक टूडा कुशवाहा की वार्षिक आय लगभग 80,000 से 90,000 रुपए थी, जो अब बढ़कर 5,00,000 से 6,00,000 रुपए तक पहुंच गई है। इस प्रकार कृषक को प्रतिवर्ष लगभग 5 से 6 लाख रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। इंदर कुशवाहा की यह सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणा है कि यदि वे पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीकों एवं शासन की योजनाओं का लाभ लें, तो कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

