राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: बड़वानी में किसानों के लिए मिट्टी परीक्षण प्रशिक्षण आयोजित, फसल गुणवत्ता सुधार पर फोकस 

16 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: बड़वानी में किसानों के लिए मिट्टी परीक्षण प्रशिक्षण आयोजित, फसल गुणवत्ता सुधार पर फोकस – मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में उन्नत कृषि एवं मिट्टी परीक्षण को बढ़ावा देने, फसल उपज की गुणवत्ता में सुधार करने के उद्देश्य से जिले के प्रगतिशील कृषकों, लेब संचालक, कृषि एवं उद्यानिकी के मैदानी अमले को 18 अप्रैल 2026 को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण एवं मिटिंग का आयोजन कलेक्टर सभागृह में सुबह 11 बजे से किया गया है।

वर्तमान में जिले के 07 विकासखण्डों में स्थापित मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं में संस्थाओं एवं युवा उद्यमियों द्वारा मृदा परीक्षण कार्य किया जा रहा है । आयोजित मृदा परीक्षण प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में की जा रही मिट्टी परीक्षण और कैसे सुधार किया जाये ताकि मिट्टी परीक्षण कार्ड के आधार पर मिट्टी में आवश्यक तत्वों की पूर्ति एवं मृदा परीक्षण के प्रति किसानों का विश्वास बढ़ाया जा सके।

आयोजित प्रशिक्षण में मृदा परिक्षण विशेषज्ञों के द्वारा मृदा विश्लेषण एवं स्वाईल हेल्थ कार्ड के उपयोग से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण दिया जावेगा । अतः जिले के कृषकों से अपील की जाती है कि 187 अप्रैल को कार्यालय कलेक्टर जिला बड़वानी के सभागृह में उपस्थित होकर मृदा विश्लेश्षण एवं स्वााईल हेल्थ कार्ड के उपयोग से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त करे। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements