मध्यप्रदेश: समर्थन मूल्य पर चना-मसूर खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू, 28 मई तक होगा उपार्जन
12 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: समर्थन मूल्य पर चना-मसूर खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू, 28 मई तक होगा उपार्जन – भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी विपणन वर्ष 2025-26 में चना एवं मसूर फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए शिवपुरी जिले के कृषकों द्वारा 20 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक पंजीयन कराया गया है, जिसमें चना हेतु 2361 एवं मसूर हेतु 5179 कृषक पंजीकृत हुए हैं।
पंजीकृत कृषक अपनी उपज के विक्रय हेतु ई-उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। जिले में चना एवं मसूर खरीदी के लिए कुल 13 खरीदी संस्थाएं निर्धारित की गई हैं, जिनमें सेवा सहकारी संस्था करैरा, देहरदा गणेश, बेहटा, नरवर, कमालपुर, खतौरा, अटलपुर, दीगोद एवं कुवंरपुर तथा विपणन सहकारी संस्थाएं कोलारस, खनियाधाना, पोहरी एवं बदरवास शामिल हैं। संबंधित संस्थाओं के निकट स्थित मंडियों को खरीदी स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन करा चुके कृषक 28 मई 2026 तक अपनी फसल का विक्रय कर सकेंगे।
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार चना की खरीदी 16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर एवं मसूर की खरीदी 11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से की जाएगी। साथ ही एक कृषक अधिकतम 100 क्विंटल चना फसल समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

