मध्यप्रदेश: शहडोल में रबी बोनी का लक्ष्य पूरा, 1.13 लाख हेक्टेयर में हुई खेती
24 फरवरी 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: शहडोल में रबी बोनी का लक्ष्य पूरा, 1.13 लाख हेक्टेयर में हुई खेती – मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास शहडोल अनुराग पटेल ने बताया है कि जिले में वर्ष 2025-26 के रबी क्षेत्राच्छादन का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले में 113 हजार, 150 हेक्टेयर के विरूद्ध 113 हजार 260 हेक्टेयर में बोनी की गई है।
जिले में अनाज फसलों के क्षेत्राच्छादन के लिए निर्धारित लक्ष्य 76750 हेक्टेयर के विरूद्ध 76870 हेक्टेयर में बोनी की गई। जिसमें गेहूं की बोनी का लक्ष्य 75 हजार हे. था। जिसके विरुद्ध 75120 हे. में तथा जौ के बोवनी का लक्ष्य 1750 हे. था जिसके विरुद्ध 1750 हे. में बोनी पूर्ण कर ली गई है।
इसी तरह दलहन फसलों के बोनी का लक्ष्य 16100 हे. था जिसके विरुद्ध 16900 हे. में बोनी की गई है। दलहन फसलों अंतर्गत चना की बोनी का लक्ष्य 12000 हे. था जिसके विरूद्ध 12000 हे. में मटर की बोनी का लक्ष्य 1800 हे.था जिसके विरूद्ध 1800 हे. में तथा मसूर की बोवनी का लक्ष्य 2300 हे. के विरुद्ध 2290 हे. में बोनी की गई है। तिलहन फसलों में सरसों/ तोरिया की बोनी का लक्ष्य 11800 हे. के विरुद्ध 11800 है. में तथा अलसी का 8500 हे. के विरूद्ध, 8500 हेक्टेयर में बोनी पूर्ण कर ली गई हैै।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

