Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विस्तार अधिकारियों का अन्तः सेवाकालीन प्रशिक्षण संपन्न

15 दिसंबर 2025, सागर: कृषि विस्तार अधिकारियों का अन्तः सेवाकालीन प्रशिक्षण संपन्न – कृषि विज्ञान केंद्र सागर में रबी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकी विषय पर एक दिवसीय अन्तः सेवाकालीन प्रशिक्षण कृषि विस्तार अधिकारियों को प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य आतिथ्य उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि श्री एम के प्रजापति ,परियोजना अधिकारी आत्मा की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।  इस आयोजन में  जिले के कृषि अनुविभागीय अधिकारी श्री अनिल राय, श्री जयदत्त शर्मा, श्री अंकित रावत , के वी के बिजोरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा ए के त्रिपाठी उपस्थित थे।

 प्रशिक्षण के दौरान  जिले के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी तथा बीटीएम , एटीएम को केंद्र के वैज्ञानिक डा ममता सिंह, डा वैशाली शर्मा द्वारा कृषि उत्पादन तकनीकी की विविध विषयों पर प्रशिक्षण जैसे रबी फसलों की उन्नत किस्में, एकीकृत उर्वरक प्रबंधन , सिंचाई की विभिन्न विधियों एवं देने का का उत्तम समय,  बायो फर्टिलाइजर एवं उसका समुचित उपयोग, अन्य कृषि संसाधन प्रबंधन आदि पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।  गेहूं में पूर्व अधिष्ठाता डॉ एमपी दुबे द्वारा विशेषकर समन्वित खरपतवार नियंत्रण पर विस्तार से जानकारी दी गई । जबकि रोग तथा कीटों के समन्वित नियंत्रण पर डॉ  एके त्रिपाठी ने प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कृषि अधिकारियों द्वारा कृषि विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी के साथ साथ उप संचालक श्री राजेश त्रिपाठी  द्वारा प्राकृतिक खेती को  मिशन मोड में लिए जाने की बात कही।  उन्होंने  जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के बीच स्पष्ट अंतर को बताते हुए प्राकृतिक खेती  की विभिन्न  विधियों   बीजामृत, जीवामृत घन जीवामृत , नीमास्त्र आदि पर विस्तार से जानकारी देने के साथ ही जैविक हाट बाजार के सम्बन्ध में  सभी कृषि मैदानी कृषि अधिकारियों को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई ।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें