मध्यप्रदेश: उर्वरक लेने के लिए अब नहीं लगेगी लंबी कतार, टोल-फ्री नंबर 0761-181 पर बुक करें टोकन
04 अगस्त 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: उर्वरक लेने के लिए अब नहीं लगेगी लंबी कतार, टोल-फ्री नंबर 0761-181 पर बुक करें टोकन – खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरक वितरण की प्रक्रिया को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश में टोकन व्यवस्था लागू की गई है। किसान अब टोल फ्री नंबर 0761-181 पर संपर्क कर उर्वरक प्राप्ति के लिए टोकन बुक करा सकेंगे।
जबलपुर जिले के उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास उमेश कुमार कटहरे ने यह जानकारी देते हुये बताया कि टोकन बुकिंग के लिए किसानों को अपना नाम, मोबाइल नंबर, समय आईडी, जमीन का खसरा नंबर, ग्राम, हल्का, तहसील तथा जिस समिति या खाद वितरण केंद्र से उर्वरक लेना है, उसका नाम बताना होगा। साथ ही किसान को अपनी फार्मर आईडी की जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी।
उप संचालक ने बताया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को उर्वरक वितरण केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ और लंबी प्रतीक्षा से राहत देना तथा वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाना है। उन्होंने किसानों से ई-गर्वर्नेन्स के टोल फ्री नंबर 0761-181 पर संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन बुक कर समय पर उर्वरक प्राप्त करने की अपील की है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

