राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: विदिशा में रबी उपार्जन को लेकर बैठक, एसडीएम ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश  

21 अप्रैल 2026, विदिशा: मध्यप्रदेश: विदिशा में रबी उपार्जन को लेकर बैठक, एसडीएम ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में चना, मसूर एवं गेहूं उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) कुरवाई श्री मनीष कुमार जैन की अध्यक्षता में स्थानीय अनुविभागीय कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान संगठनों के पदाधिकारी, प्राथमिक सहकारी साख समितियों के प्रबंधक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम  जैन ने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समिति प्रबंधकों को समय पर स्लॉट आवंटन, उपज की तुलाई, परिवहन व्यवस्था एवं भुगतान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 बैठक के दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया गया। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जताई गई।

 बैठक में एसडीएम के अलावा उपार्जन नोडल अधिकारी, थाना प्रभारी कुरवाई, अनुविभाग के सभी सहकारी समिति प्रबंधक तथा भारतीय किसान संघ एवं किसान सभा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों से समन्वय बनाकर कार्य करने और रबी उपार्जन को सफल बनाने की अपील की है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements