Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: आगर मालवा में 30 हजार मीट्रिक टन क्षमता के सायलो बैग का शुभारंभ, गेहूं भंडारण होगा सुरक्षित

24 अप्रैल 2026, आगर मालवा: मध्यप्रदेश: आगर मालवा में 30 हजार मीट्रिक टन क्षमता के सायलो बैग का शुभारंभ, गेहूं भंडारण होगा सुरक्षित – रबी विपणन मौसम 2026-27 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं के सुरक्षित भंडारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आगर मालवा जिले के तहसील बड़ौद के ग्राम कंकडेल में 30,000 मीट्रिक टन क्षमता के नवनिर्मित सायलो बैग का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ विधायक श्री मधु गेहलोत और कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सायलो बैग प्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस भंडारण व्यवस्था में प्रतिदिन लगभग 400 ट्रालियों के गेहूं की तुलाई की क्षमता उपलब्ध है।

विधायक गेहलोत ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे जिले में भंडारण क्षमता बढ़ेगी तथा उपार्जन व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि सायलो बैग जैसी आधुनिक भंडारण प्रणाली से गेहूं का सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित होगा, जिससे गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी और भंडारण हानि को भी कम किया जा सकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सायलो बैग का अवलोकन कर इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर श्री गोविन्द सिंह बरखेडी, श्री विक्रम सिंह, श्री सूरज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मनोहरलाल मालवीय, जिला प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी श्री दुर्गेश जाट, तहसीलदार बड़ौद श्री रामकृष्ण अहिरवार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री एन.एस. मुवेल (अनुभाग आगर-बड़ौद) एवं सायलो बैग प्रबंधक श्री पवन धीर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture