मध्यप्रदेश: गेहूं खरीदी केंद्रों पर बढ़ी आवक, किसानों को स्लॉट एक्सटेंशन की सुविधा मिलेगी
09 मई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: गेहूं खरीदी केंद्रों पर बढ़ी आवक, किसानों को स्लॉट एक्सटेंशन की सुविधा मिलेगी – मध्यप्रदेश में वर्तमान में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी केंद्रों पर किसानों की अत्यधिक आवक होने के कारण कुछ किसानों के स्लॉट की अंतिम तिथि होने के बावजूद तुलाई एवं ऑनलाइन बिल जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही है।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि जिन किसानों की स्लॉट अवधि समाप्त हो रही है, उनकी किसान तोल पर्ची स्लॉट के अंतिम दिवस पर ही ई-उपार्जन पोर्टल से जारी कर दी जाएगी। वहीं तुलाई एवं ऑनलाइन बिल जारी कराने के लिए आगामी तिथि निर्धारित करने की व्यवस्था डीएसओ लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।
इस संबंध में सभी खरीदी केंद्रों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि कोई भी किसान गेहूं विक्रय से वंचित न रहे तथा खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

