Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दुग्ध उत्पादन में म.प्र. चौथे स्थान पर

भोपाल। मध्यप्रदेश ने दुग्ध उत्पादन में आशातीत उन्नति करते हुए देश में 20वें स्थान से चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। अब शीर्ष स्थान पाने के लिए प्रयास जारी हैं जिसमें एक माह का ‘गोकुल महोत्सव’ मनाया जा रहा है। महोत्सव में हर गाँव में पशुपालकों और पशुओं के लिए शिविर लगाए जायेंगे। प्रदेश में 3 करोड़ 61 लाख से अधिक पशुधन है। पशुपालन मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने यह बात खरगोन जिले के सनावद में राज्य-स्तरीय गोकुल महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कही।
श्री आर्य ने कहा कि पशुपालकों को विभागीय योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने में सहायता करने के लिये महोत्सव में ग्राम स्तर पर ही चिकित्सा, उपचार, बीमा आदि शिविर में ही उपलब्ध होंगे।