Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मिलेट मिशन के तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित  

02 जनवरी 2023, बैतूल: मिलेट मिशन के तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित – कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र बैतूलबाजार मेें आरकेवीवाय योजनांतर्गत वर्ष 2022-23 मिलेट मिशन के तहत 27 एवं 28 दिसंबर को कृषकों एवं व्यापारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में संयुक्त संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास नर्मदापुरम संभाग श्री बीएल बिलैया, उप संचालक कृषि श्री आरजी रजक, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री रामबीर सिंह राजपूत सहित विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी।

कार्यशाला में संयुक्त संचालक कृषि श्री बिलैया ने एफपीओ बनाकर प्रसंस्करण तथा विपणन गतिविधियों से कोदो, कुटकी, ज्वार एवं बाजरा उत्पादक किसान की आमदनी को बढ़ाने तथा इनका सेवन करने से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले फायदों की जानकारी दी। उप संचालक कृषि श्री रजक द्वारा कोदो-कुटकी व ज्वार की खेती करने के लाभ के बारे में बताया तथा इसकी खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि उपज मण्डी सचिव श्री एसके भालेकर द्वारा व्यापारियों से परिचर्चा कर विक्रय सुनिश्चितता का विश्वास दिया गया। अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री राजपूत द्वारा इन फसलों में जलप्रबंधन की जानकारी दी गई।

कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीके वर्मा द्वारा कोदो-कुटकी व ज्वार की खेती की तकनीकी जानकारी, कृषि वैज्ञानिक श्री आरडी बारपेटे द्वारा ज्वार तथा बाजरा की उन्नत खेती, डॉ. मेघा दुबे द्वारा इन फसलों को जीवामृत बीजामृत, घनजीवामृत अच्छादन तथा वाफसा द्वारा कम लागत से प्राकृतिक खेती द्वारा उत्पादन पाने के बारे में बताया । उपसंचालक उद्यान श्री राजकुमार कोरी द्वारा उद्यानिकी से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। बीज निगम के प्रभारी श्री राजेश मौर्या द्वारा इन फसलों की बीज उपलब्धता की बात कही गई। आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र बैतूल बाजार श्री चन्द्रशेखर चौधरी द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: 2.5 लाख से अधिक फर्टिलाइजर दुकानें प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र में बदलेंगी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )