Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को आज दमन में मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

 21 नवम्बर 2022, भोपाल: मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को आज दमन में मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार – राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद ने मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को विशेष कार्य और उपलब्धियों पर विशेष श्रेणी में उत्कृष्ट पुरस्कार देने की घोषणा की है। दमन में आज 21 नवंबर को आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को केंद्रीय मंत्री मत्स्य, पशुपालन श्री परषोत्तम रूपाला और राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालयान, राज्य मंत्री डॉ. मुरुगन इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को 5 लाख रूपये की राशि का पुरुस्कार, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह प्रदान करेंगे।

 राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को बांधों , नदियों और तालाब में मछली उत्पादन के बेहतर प्रबंधन और उत्पादन में लगातार बढ़ोत्तरी के लिए महासंघ के कार्यों और नवाचारों की प्रशंसा की है और इसके साथ ही उत्कृष्ट श्रेणी में पुरुस्कार देने की घोषणा की है। प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार बेहतर काम किया जा रहा है। इसके लिए मछुआ सोसाइटी से लगातार संवाद करने के साथ ही मछुआ परिवारों की मदद के लिए 20 से अधिक कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। इससे लोगों को काम करने का बेहतर माहौल निर्मित हुआ है।

विगत तीन वर्षो में विपरीत परिस्थितियों में भी विभाग के द्वारा मछुआ कल्याण के क्षेत्र में अच्छा काम किया गया है और मछुआ समितियों के सदस्यों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ दिलाया गया है। प्रदेश में मछुआ समाज के लगों की मदद के लिए जाल, नाव, बीमारी में सहायता, स्वास्थ्य शिविर, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक मदद , बालिकाओं के विवाह के लिए मीनाक्षी योजना में आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही हैं। अध्यक्ष मत्स्य महासंघ और विभागीय मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इसके लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया है। मंत्री श्री सिलावट ने इस विशेष उपलब्धि के लिए मत्स्य महासंघ की सभी मछुआ सोसाइटी और मछुआरों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )