मध्यप्रदेश: खरीफ उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन 15 सितंबर से होगा शुरू
30 अगस्त 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: खरीफ उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन 15 सितंबर से होगा शुरू – खरीफ उपार्जन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज (ज्वार और बाजरा) के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 15 सितंबर 2026 से शुरू होगा। शासन ने कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की है। किसानों को पंजीयन कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर सुविधा केंद्र और पंजीयन केंद्र उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर निःशुल्क पंजीयन करा सकेंगे। इसके अलावा किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं। इन केंद्रों पर पंजीयन के लिए शासन द्वारा निर्धारित 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करा लें, ताकि खरीफ उपार्जन वर्ष 2026-27 के दौरान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

