Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश: सहकारी बैंक नौकरी नहीं, सेवा का सशक्त माध्यम है – मंत्री विश्वास सारंग

03 अक्टूबर 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश: सहकारी बैंक नौकरी नहीं, सेवा का सशक्त माध्यम है – मंत्री विश्वास सारंग – सहकारी बैंकों के नवनियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल।मध्य प्रदेश के सहकारिता  मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि सहकारी बैंक की नौकरी केवल रोजगार नहीं, बल्कि सेवा का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, प्रदेश के त्रि-स्तरीय सहकारी ढांचे की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और यहां कार्य करने का अवसर मिलना किसी सौभाग्य से कम नहीं।

श्री सारंग अपेक्स बैंक समन्वय भवन में आईबीपीएस के माध्यम से चयनित 38 जिला सहकारी बैंकों के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रबंधक (प्रशासन/लेखा) और नोडल अधिकारियों के 12 दिवसीय प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 अधिकारियों को प्रेरक संदेश

  • सहकारी बैंकिंग सेवा, ग्रामीण और अंतिम छोर तक बैठे जरूरतमंद की मदद का अवसर है।
  • कार्य को ईमानदारी, नवाचार और कौशल के साथ करें, तभी आप “सोने के समान चमकदार” साबित होंगे।
  • पैक्स हमारी आधारशिला हैं – इनका पूर्ण कंप्यूटरीकरण और व्यवसाय का विविधीकरण ही बैंकों की मजबूती की कुंजी है।
  • छोटे ऋण सरल शर्तों और कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराए जाएं।
  • जिलों के 54 विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर सहकारी बैंकों को और सशक्त बनाएं।

 प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्रदान

श्री सारंग ने कहा कि सहकारी बैंकों को सिर्फ क्रेडिट, उर्वरक, उपार्जन और पीडीएस तक सीमित न रहकर अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार करना होगा। प्रतिस्पर्धा के इस युग में यही सफलता की कुंजी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री सारंग ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी नवनियुक्त अधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता, ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य श्री पी.एस. तिवारी, श्री मनोज सिन्हा, श्रीमती अरुणा दुबे, श्री अरुण मिश्र, श्री के.टी. सज्जन, श्री अरविंद बौद्ध, श्री अरुण माथुर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture