Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: खाद वितरण में अनियमितता बरतने पर समिति प्रबंधक निलंबित

25 अगस्त 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: खाद वितरण में अनियमितता बरतने पर समिति प्रबंधक निलंबित – मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में खाद वितरण में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद खड़बई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के प्रबंधक ओमप्रकाश साहू को निलंबित कर दिया गया है।

जांच में सामने आई गड़बड़ी

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) डबरा दिव्यांशु चौधरी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा समिति का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद वितरण में अनियमितता पाई गई। 

इसके बाद मामले की रिपोर्ट उपायुक्त सहकारिता, जिला ग्वालियर को सौंपी गई।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर समिति प्रबंधक ओमप्रकाश साहू को खाद वितरण में गंभीर अनियमितता का दोषी पाया गया। यह कृत्य पैक्स कर्मचारी सेवा नियम 1913 के अध्याय 6 की कंडिका 23 के अंतर्गत गंभीर दुराचार की श्रेणी में आता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निलंबन अवधि में मुख्यालय रहेगा खड़बई

उपायुक्त सहकारिता ने आदेश जारी करते हुए श्री साहू को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खड़बई समिति ही रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) मिलेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com