राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री ने खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

27 सितम्बर 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री ने खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई – मध्य प्रदेश में रबी फसलों के लिए खाद की कमी सामने आने पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने  को खाद और बीज की उपलब्धता और वितरण की स्थिति को लेकर समीक्षा की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद-बीज की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी। जो ऐसा करता पाया जाए उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि प्रदेश में फसलों के बोवनी के क्षेत्र चिन्हित कर आवश्यकता के अनुरूप खाद-बीज की व्यवस्था करें। अक्टूबर-नवंबर में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे, ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो। जनप्रतिनिधियों एवं जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में बात भी की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार ने डीएपी का आवंटन आठ लाख मीट्रिक टन कर दिया है। जबकि, रबी 2024-25 के लिए छह लाख मीट्रिक टन डीएपी के आवंटन की सहमति दी गई थी। डीएपी के स्थान पर एनपीके के उपयोग के लिए जिलों को निर्देश दिए गए हैं। इसके कारण खरीफ 2024 में डीएपी की कमी परिलक्षित नहीं हुई। डीएपी की कमी की पूर्ति के लिए प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं एसएसपी उपलब्ध है। बैठक में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डा. राजेश राजौरा, कृषि उत्पादन आयुक्त मोहम्मद सुलेमान तथा अपर मुख्य सचिव कृषि अशोक बर्णवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement