Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अमानक खाद बेचने तथा कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई

02 सितम्बर 2025, इंदौर: अमानक खाद बेचने तथा कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) के पत्रों के निराकरण एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अधिकारियों को आमजन से संबंधित समस्याओं के त्वरित एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में ऐसी व्यवस्था बनायी रखी जाए, जिससे कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद मिलती रहें।

बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, अभियान तथा शासन के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी परियोजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल, जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि आरआरसी वसूली की रफ्तार और बढ़ाई जाए। सभी विभाग अपने लक्ष्य समय पर पूर्ण करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। कृषि संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अभियान मोड में किया जाए। जिले के प्रत्येक किसान की रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण होनी चाहिए, ताकि कोई भी किसान शासन की योजनाओं से वंचित नहीं रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को कहा कि किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। खाद की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अमानक खाद बेचने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए। किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ अस्वीकार्य है। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आमजन और किसानों से जुड़े सभी कार्यों को गंभीरता और जिम्मेदारी से करें। प्रत्येक अधिकारी समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर जनता को राहत पहुंचाएं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com