Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्याज पर निर्यात शुल्क घटाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

16 सितम्बर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्याज पर निर्यात शुल्क घटाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की किसानों के हित में लिए गए फैसलों पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्याज पर निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया है, जिससे देश और प्रदेश के किसानों को सीधा फायदा होगा। डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमता बढ़ने से प्याज का उत्पादन तेजी से बढ़ा है, और अब निर्यात शुल्क में कमी के कारण किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न तेलों पर बेसिक ड्यूटी 32 प्रतिशत करने के निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस फैसले से तिलहन उत्पादकों को लाभ होगा, क्योंकि इससे सरसों, सूरजमुखी, मूंगफली और सोयाबीन जैसे ऑइल की मांग में इजाफा होगा। सोयाबीन के लिए समर्थन मूल्य 4,892 रुपये तय किया गया है, जो किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में किसानों और सभी वर्गों की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं, जिससे देश के किसान सशक्त हो रहे हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com