Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: फसल अवशेष जलाना पड़ा भारी, चार किसानों पर लगाया गया ₹2500-₹2500 का जुर्माना  

12 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: फसल अवशेष जलाना पड़ा भारी, चार किसानों पर लगाया गया ₹2500-₹2500 का जुर्माना – मध्यप्रदेश के गुना जिले के कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार कृषकों पर अर्थदंड लगाया है। आदेश में फसल कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष (पराली) जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि पर्यावरण, जन स्वास्थ्य एवं जीव-जंतुओं को होने वाली हानि को रोका जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राघौगढ़ एवं राजस्व पटवारी द्वारा किए गए निरीक्षण में चार कृषक प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करते पाए गए। इसके पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राघौगढ़ द्वारा प्रत्येक कृषक पर ₹2500 का अर्थदंड आरोपित किया गया।संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि आरोपित राशि की वसूली कर शासकीय कोष में जमा कराई जाए तथा चालान की प्रति प्रकरण में संलग्न की जाए।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में भी यदि कोई कृषक पराली जलाते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।कृषक फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें