राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: अरहर की खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को वितरित किए गए मुफ्त बीज मिनीकिट; योजनाओं की भी दी गई जानकारी

28 जून 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: अरहर की खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को वितरित किए गए मुफ्त बीज मिनीकिट; योजनाओं की भी दी गई जानकारी – मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा में गुरुवार को कृषि स्थाई समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी समस्त जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। साथ ही किसानों को निःशुल्क अरहर बीज मिनिकिट का वितरण भी किया गया।

बैठक के दौरान उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों को दी गई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता तिरगाम, उप संचालक कृषि मोरिस नाथ, कृषि स्थाई समिति सभापति श्रीमती सरोज उसरेठे, जनपद सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति सदस्य राजकुमार अहिरवार, श्रीमती साक्षी सुशील गोलू चौधरी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी एन.के. पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती अंकित धोटे, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी  एस.के.दास, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सी.एम. अवस्थी, दिनेश डेहरिया, शंकर ब्रम्हे, अशोक डोंगरे,  जॉय करकेट्टा,  जगन्नाथ कुमरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture