मध्यप्रदेश: सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार के लिए 30 मई तक मांगे आवेदन, विजेता किसानों को मिलेगी सम्मान राशि
13 मई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार के लिए 30 मई तक मांगे आवेदन, विजेता किसानों को मिलेगी सम्मान राशि – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अंतर्गत ‘आत्मा’ योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार’ हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
परियोजना संचालक (आत्मा) ने बताया कि इस योजना के माध्यम से जिले के उन उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन और कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त किया है। जिला स्तर पर चुने गए सर्वश्रेष्ठ किसान को 25,000 रुपये तथा विकासखंड स्तर पर विजेता किसान को 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 मई 2026 तक जमा करना अनिवार्य है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसान जिन्हें पिछले 3 वर्षों में इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है, वे इस बार आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के अन्य किसानों को भी नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने और कृषि क्षेत्र में नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

