Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्यप्रदेश: महेश्वर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘अहिल्या लोक’ और इंडस्ट्रियल बेल्ट की योजना

14 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: महेश्वर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘अहिल्या लोक’ और इंडस्ट्रियल बेल्ट की योजना – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे के अवसर पर महेश्वर में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इस दौरान उन्होंने बताया कि महेश्वर में “अहिल्या लोक” का निर्माण किया जाएगा और महेश्वर को एक टेक्सटाइल टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शस्त्र-पूजन हमारी प्राचीन परंपरा का हिस्सा है और यह आत्मरक्षा, अन्याय और शोषण के विरुद्ध लड़ने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महेश्वर को इस कार्यक्रम के लिए चुना गया क्योंकि यह लोकमाता देवी अहिल्याबाई की कर्मभूमि है, जिन्होंने सुशासन और नारी सशक्तिकरण के आदर्श प्रस्तुत किए थे।

नई विकास योजनाओं की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने महेश्वर और आसपास के क्षेत्रों के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें महेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में उन्नत करने, नई सड़कों का निर्माण, मंदिरों के जीर्णोद्धार और औद्योगिक क्षेत्र के विकास शामिल हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि महेश्वर में कैबिनेट की बैठक मकर संक्रांति पर्व के आसपास आयोजित की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महेश्वर को मिलेगा टेक्सटाइल टूरिज्म विलेज

डॉ. यादव ने महेश्वर को टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में काम करने की घोषणा की। यह क्षेत्र पहले से ही महेश्वरी साड़ी के लिए प्रसिद्ध है, और अब इसे एक प्रमुख टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पहल से स्थानीय कारीगरों को नए अवसर मिलेंगे और महेश्वर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अहिल्या लोक का निर्माण

मुख्यमंत्री ने बताया कि महेश्वर में “अहिल्या लोक” नामक एक विशेष परियोजना शुरू की जाएगी, जो लोकमाता देवी अहिल्याबाई के जीवन और योगदान को समर्पित होगी। इस परियोजना से महेश्वर के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने महेश्वर में 83 करोड़ रुपये की लागत से 43 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने “खरगोन वैभव पुस्तिका” का भी विमोचन किया, जो खरगोन जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

कार्यक्रम में स्थानीय सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य श्री सुमेर सिंह सोलंकी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com