मध्यप्रदेश कृषि विभाग की सख्ती: बिना लाइसेंस धान बीज बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी पर FIR दर्ज
21 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश कृषि विभाग की सख्ती: बिना लाइसेंस धान बीज बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी पर FIR दर्ज – मध्यप्रदेश के सीधी जिले में कृषि आदानों की कालाबाजारी पर रोक लगाने एवं किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज, खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में ग्राम महखोर के कृषकों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पाया गया कि हेमंत सिंह, निवासी ग्राम सुरहा, थाना अदलहाट, जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) द्वारा बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से धान का बीज विक्रय किया जा रहा था।
सूचना मिलते ही कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं बीज निरीक्षक श्री पी.एल. कुशवाहा मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान अवैध बीज जब्त कर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद मड़वास थाने में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत लाइसेंसी विक्रेताओं से ही प्रमाणित बीज क्रय करें और किसी भी प्रकार के अवैध विक्रय की सूचना तत्काल विभाग को दें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

