राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती की मिसाल बना घिनोदा का माधव कृषि फार्म

16 सितंबर 2026, भोपाल: प्राकृतिक खेती की मिसाल बना घिनोदा का माधव कृषि फार्म – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विगत शूक्रवार को कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांस कुमट, एसडीएम श्रीमती नेहा साहू, जनपद पंचायत खाचरौद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गिरिराज शर्मा, उपसंचालक कृषि श्री के.एस. कैन सहित कृषि विभाग खाचरौद की टीम नेविकासखंड खाचरौद के ग्राम घिनौदा स्थित माधव कृषि फार्मका अवलोकन किया गया।

अधिकारियोंने यहां अपनाईजा रही जैविक एवं प्राकृतिक खेती की गतिविधियोंका स्थलीय निरीक्षण किया तथा किसान श्री गिरधारी पाटीदार सेखेती की प्रक्रिया, उत्पादन एवं विपणन केसंबंध मेंविस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। ‘मानव स्वस्थ, भूमि स्वस्थ, वातावरण स्वस्थ’ की अवधारणा श्री गिरधारी पाटीदार नेमानव स्वास्थ्य, भूमि की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण को केंद्र मेंरखते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देनेकी सार्थक पहल की है। उनका प्रयास हैकि खेती मेंस्थानीय एवंप्राकृतिक संसाधनोंका अधिकतम उपयोग करते हुए कम लागत मेंस्वस्थ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्णकृषि उत्पाद तैयार किए जाएं। रसायनोंपर निर्भरता घटाकर मिट्टी की सेहत सुधारने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देनेका यह मॉडल अन्य किसानोंकेलिए भी प्रेरणादायी है। खेत सेसीधेग्राहक तक पहुंच रहेजैविक उत्पाद माधव कृषि फार्मपर तैयार किए जा रहेजैविक उत्पादोंकी बढ़ती मांग का अंदाजा इसी बात सेलगाया जा सकता हैकि कई उत्पाद फार्मपरिसर सेही हाथों-हाथ बिक जातेहैं। इससेकिसान को बाजार की अतिरिक्त लागत, परिवहन व्यय और बिचौलियोंपर निर्भरता कम करनेमेंमदद मिल रही है।

खेत सेसीधे उपभोक्ता तक पहुंचनेवाला यह मॉडल उत्पादक को बेहतर मूल्य और उपभोक्ता को ताजा, प्रमाणित जैविक उत्पाद उपलब्ध करा रहा है। किसान नेशुरू किया अपना जैविक मार्ट प्राकृतिक खेती को केवल खेत तक सीमित न रखते हुए श्री पाटीदार नेजैविक मार्टकी भी शुरुआत की है। यहां जैविक उत्पादोंकी नियमित बिक्री की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओंको प्राकृतिक एवंजैविक उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो रहेहैं। साथ ही, यह पहल किसानोंको बेहतर बाजार अवसर उपलब्ध कराने और स्थानीय स्तर पर जैविक उत्पादोंकी श्रृंखला विकसित करनेकी दिशा में महत्वपूर्णकदम है। प्राकृतिक खेती को मिल रहा प्रशासन का प्रोत्साहन अवलोकन के दौरान अधिकारियोंनेप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देनेके प्रयासोंकी सराहना की। किसानोंको प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने, उत्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा बाजार सेजोड़नेकेसंबंध मेंमार्गदर्शन दिया गया। कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियोंनेकहा कि कम लागत, स्वस्थ उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित ऐसी पहल जिलेमेंप्राकृतिक खेती को विस्तार देनेकी दिशा मेंप्रेरणादायी उदाहरण बन रही है। जन विश्वास अभियान केअंतर्गत यह अवलोकन इस बात को रेखांकित करता हैकि प्रशासन न केवल योजनाओंकी समीक्षा कर रहा ,है बल्कि मैदानी स्तर पर सफल कृषक मॉडलोंको पहचानकर उन्हेंप्रोत्साहित भी कर रहा है। माधव कृषि फार्मकी यह सफलता-कथा उज्जैन जिलेमेंटिकाऊ, रसायन-मुक्त और बाजार-केंद्रित कृषि की संभावनाओंको और मजबूत करती है

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture