Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान में कृषक उपहार योजना की लॉटरी निकाली

5 मार्च 2023, उदयपुर ।  राजस्थान में कृषक उपहार योजना की लॉटरी निकाली – कृषकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषक उपहार योजना के अंतर्गत संभाग स्तरीय ऑनलाइन लॉटरी सोमवार को कृषि उपज मण्डी समिति उदयपुर के सभाकक्ष में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती प्रभा गौतम की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा निकाली गई। उदयपुर संभाग की मण्डी समितियों में 1 जुलाई 2022 सें 31 दिसम्बर 2022 तक की अवधि में कृषकों द्वारा मण्डी में विक्रय की गयी उपज पर जारी विक्रय पर्ची एवं ई-भुगतान पर जारी कुपनों की लॉटरी कार्यक्रम में लॉटरी समिति के सदस्य कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री संजीव पण्ड्या, कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज) सचिव मदनलाल गुर्जर उदयपुर उपस्थित रहें। लॉटरी प्रक्रिया का संपादन एनआईसी के तकनीकी निदेशक मजहर हुसैन व प्रणय जोशी के निर्देशन में किया गया।

संयुक्त निदेशक श्री पंड्या ने बताया कि लॉटरी में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपयें  कृषक रानीखेड़ा, निम्बाहेड़ा निवासी पारसमल पुत्र गिशालाल, द्वितीय पुरस्कार  30 हजार रुपये घटियावाली निम्बाहेड़ा निवासी मोहनलाल पुत्र तुलसीराम व तृतीय पुरस्कार 20 रुपये बरखेड़ा, निंबाहेड़ा निवासी आजाद पुत्र हंसराज के नाम रहा।

श्री पण्ड्या ने उपस्थित किसानों को कृषक उपहार योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा योजना का अधिकाधिक लाभ उठानें का आह्वान किया। लॉटरी कार्यक्रम में मंडी समिति के व्यापारी गण एवं किसानों ने भी भाग लिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें