Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टिड्डी प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा

भोपाल: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया कि टिड्डी दल के प्रकोप के कारण किसानों को होने वाले नुकसान का सर्वेक्षण कराया जाएगा ।

सर्वेक्षण का कार्य राजस्व विभाग और कृषि विभाग के अमले का संयुक्त दल बनाकर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को अधिक मात्रा में नुकसान हुआ है उन्हें आरबीसी 6 (4) के अंतर्गत मुआवजा देकर क्षतिपूर्ति की जाएगी। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि राज्य स्तर से इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें