Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

पी.एम किसान सम्मान निधि के लिए ई-के.वाय.सी और बेंक खाता लिंक कराएं  

16 दिसम्बर 2022, झाबुआ: पी.एम किसान सम्मान निधि के लिए ई-के.वाय.सी और बेंक खाता लिंक कराएं – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13 वीं किश्त का लाभ केवल आधार से लिंक बैंक खाता में प्रदान किया जायेगा। जिनका ई-के. वाय.सी पी.एम किसान पोर्टल पर पूर्ण किया जा चुका होगा और भूमि संबंधी जानकारी को हितग्राहियों से लिंक किया जा चुका है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के द्वारा जिले के सभी तहसीलदारों को बैंक खातों के आधार लिंक करवाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं । जिला प्रशासन ने किसानों से अपना ई- के.वाय.सी और आधार नम्बर से बैंक खाता लिंक कराने की अपील की है, ताकि बिना किसी समस्या के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तेरहवीं किश्त का उन्हें लाभ मिल सके।

श्रीमती सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को e-KYC एवं आधार को बैंक अकाउण्ट से लिंक किया जाना अनिवार्य है। हितग्राहियों हेतु e-KYC की सुविधा पीएम किसान पोर्टल पर फार्मर कॉर्नर एवं पीएम किसान एप्प पर निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के माध्यम से आधार लिंक मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से e-KYC की कार्यवाही पूर्ण की जा सकती है। उक्त के अतिरिक्त CSC केन्द्रों के माध्यम से भी e-KYC की कार्यवाही हितग्राही द्वारा ओटीपी/बायोमेट्रिक से पूर्ण की जा सकती है, CSC केन्द्र के माध्यम से e-KYC की दर कर सहित 15/- रुपये नियत की गई है. e-KYC एवं आधार लिंक नहीं होने की स्थिति में आगामी होने वाली किश्त का भुगतान नहीं हो पाएगा।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें