राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के कुछ ज़िलों में हल्की वर्षा संभावित

04 अक्टूबर 2023, इंदौर: मध्य प्रदेश के कुछ ज़िलों में हल्की वर्षा संभावित – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग के ज़िलों में  कई जगह, रीवा संभाग के ज़िलों में कुछ स्थानों पर और जबलपुर संभाग के ज़िलों में कहीं- कहीं  वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों के ज़िलों में मौसम शुष्क रहा। राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्य प्रदेश – सराय  ( सिंगरौली ) 64.2 , चित्रंगी ( सिंगरौली ) 54.2 ,जैतपुर ( शहडोल ) 41.0 ,सिहावल( सीधी )  32.2 ,बहरी ( सीधी ) 32.0 ,कुसमी ( सीधी ) 25.0 और देवसर (सिंगरौली )  में 22.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।  

पूर्वानुमान –   मौसम केंद्र ने अगले 24  घंटों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार सीधी , सिंगरौली और अनूपपुर ज़िलों में कुछ स्थानों पर, नर्मदापुरम, बैतूल, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा , सिवनी, मंडला और बालाघाट ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा होने की संभावना है। शेष ज़िलों में मौसम शुष्क रहेगा ,जबकि सिंगरौली,  सीधी, रीवा , अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी तथा बालाघाट ज़िलों में कहीं -कहीं गरज -चमक के साथ वज्रपात संभावित है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement